Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

الأربعاء، 19 فبراير 2025

आज सुबह बैठक में भाजपा के सभी 48 विधायकों ने सहमति व्यक्त कर पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के लिए उपयुक्त माना

 शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री 

सभी 48 विधायकों  ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त माना 
 भाजपा 27 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी
दूसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी
पूर्व मे भाजपा दिवंगत सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री 


कानपुर 19, फरवरी, 2025
नई दिल्ली, फरवरी 19, 2025 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह दिल्ली में अपनी बैठक में निर्णय लिया कि पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। निर्णय विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हरा भाजपा कर 48 सीटें की जीत और 27 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी के बाद लिया है ।
शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता ने राजनीतिक जीवन में विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं वह पूर्व मे भाजपा दिल्ली इकाई की महासचिव भी रह चुकी हैं भाजपा के सभी 48 विधायकों ने अपना विश्वास और सहमति व्यक्त कर उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त माना हैं।
रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले की जुलाना तहसील के नंदगढ़ गांव में हुआ था. 1976 में उनके पिता को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर की नौकरी मिलने के बाद पूरा परिवार दिल्ली आ गया. उन्होंने दिल्ली में ही अपनी पढ़ाई पूरी की और छात्र राजनीति में कदम रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय रह कानून (LLB) स्नातक हैं
रेखा गुप्ता दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी।शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति की संभावना है।
रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री का चुनाव ऐतिहासिक क्षण है, वह दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी, पूर्व मे भाजपा दिवंगत सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री थीं।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق