Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

الأربعاء، 30 أبريل 2025

स्वीडन के एक सार्वजनिक रेडियो स्टेशन सेवरजेस रेडियो के अनुसा स्वीडन के उप्साला शहर में गोलीबारी, कम से कम तीन लोगों की मौत, कई घायल शूटिंग साइट रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक चौक पर

 स्वीडन के उप्साला शहर में गोलीबारी की घटना

शूटिंग की साइट रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक चौक थी।
घटना वालपुर्गिस वसंत महोत्सव की पूर्व संध्या पर
बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद थे
शहर के सेंट्रल स्क्वायर में एक नाई की दुकान के पास के पास गोली चलने जैसी तेज आवाज
कम से कम तीन लोग मारे गए, कई घायल
पुलिस जांच कर रही है
कानपुर 30, अप्रैल, 2025
29, अप्रैल, 2025 
 उप्साला स्वीडन 
सोशल मीडिया पोस्ट से
कीको विस्मारा @vismoglie 2h
स्वीडन के उप्साला शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है। कम से कम तीन लोग मारे गए, कई घायल हो गए पुलिस बड़े पैमाने पर जांच कर रही है। स्वीडन के एक सार्वजनिक रेडियो स्टेशन सेवरजेस रेडियो के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने शहर के केंद्र में एक नाई की दुकान के पास गोलियों की आवाज सुनी। शूटिंग की साइट रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक चौक थी।
निर्दलीयफ़ारसी @indypersian 1h
स्वीडिश मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्वीडिश पुलिस ने पुष्टि की है कि मध्य स्वीडन के उप्साला शहर में गोलीबारी में कम से कम तीन लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें नागरिकों से फोन आया था कि शहर के सेंट्रल स्क्वायर के पास गोली चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दे रही है।
صحيفة الاستقلالइस्तिकलाल समाचार पत्र @alestiklal 1h
तत्काल | स्वीडन के उप्साला में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
स्वीडन के उप्साला शहर में एक हिंसक गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की है। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जबकि घटना के कारणों की जांच जारी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने की भी अपील की है। बताया जा रहा कि गोलीबारी की ये घटना शहर के एक हेयर सैलून में हुई है. इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. स्वीडन पुलिस के मुताबिक, उन्हें कई फोन कॉल आए जिसमें लोगों ने गोलीबारी की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, वाक्साला स्क्वायर के पास तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दी. जो संभवतः गोलीबारी की ही थीं. जहां गोलीबारी की घटना हुई है. वह स्थान शहर के बीचोंबीच में है. ये घटना वालपुर्गिस वसंत महोत्सव की पूर्व संध्या पर हुई है, जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद थे. पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. उनके शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं. जिससे गोलीबारी के संकेत मिलते हैं फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच की जा रही है.
इसी साल फरवरी में भी स्वीडन में सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी हुई थी, जब 35 वर्षीय एक बेरोजगार व्यक्ति ने ओरेब्रो शहर के एक स्कूल में गोलीबारी कर दी थी. जिसमें 10 छात्र और शिक्षकों की जान गई थी. बता दें कि स्वीडन में इनदिनों गिरोह-संबंधी हिंसा की लहर चल रही है, जिसमें पिछले 10 वर्षों में बंदूक हिंसा में वृद्धि हुई है. इसे रोकने के लिए सरकार ने बंदूक नियंत्रण कानूनों को सख्त करने की योजना की घोषणा की है.

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق