Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

السبت، 12 أبريل 2025

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कलयुगी बेटो ने संपत्ति के लालच में की पिता की मे हत्या दोनों आरोपी को गिरफ्तार

 संपत्ति के लालच में दो भाइयों द्वारा अपने पिता की हत्या

इंटरनेट पर संपत्ति बच्चों के नाम पर ट्रांसफर कैसे होती है की जानकारी प्राप्त की
मृतक के दोनों बेटों को संपत्ति बेचने का डर
मृतक सत्यवीर शराब पीने, जुआ व सट्टा खेलने का आदी
कानपुर 12, अप्रैल, 2025
08, अप्रैल, 2025 उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में संपत्ति के लालच में दो भाइयों द्वारा अपने पिता की हत्या की एक शर्मनाक प्रकरण सामने आया है। दोनों भाइयों ने अपने पिता की हत्या करने से पहले इंटरनेट पर इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। दोनों भाइयों ने यूट्यूब पर कई बार देखा कि कैसे पिता की संपत्ति बच्चों के नाम पर ट्रांसफर होती है।
एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार मृतक सत्यवीर शराब पीने, जुआ व सट्टा खेलने का आदी था। मृतक के नाम 38 कृषि भूमि थी। मृतक के दोनों बेटों को संपत्ति बेचने का डर था। । इसलिये अपने पिता की हत्या की योजना बनाई। 1 अप्रैल की रात में जब सत्यवीर शराब पीकर घर आया तो योजनानुसार मृतक के बड़े बेटे इन्द्रजीत ने खाने मे नींद की गोली दी तथा जब सत्यवीर बेहोश हो गए तो मृतक के दोनों पुत्र इन्द्रजीत व जैकी ने दुपट्टे से उसका गला दबा कर हत्या कर दी व हत्या के बाद अन्य द्वारा हत्या की गयी है दिखाने के लिये शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर घर से 500 मीटर की दूरी पर गांव में मन्दिर के पास बन रहे खाली प्लॉट में फेंक दिया ।
पुलिस के अनुसार यह भी पता चला कि शराब पीकर सतवीर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था, जिससे दोनों बेटे परेशान थे और एक बेटे की शादी भी पिता की वजह से टूट गई थी। इन सब कारणों से दोनों बेटे परेशान थे। ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनोरा के निवासी मृतक सत्यवीर सिंह के बेटे इंद्रजीत ने घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को बताया था कि 1 अप्रैल की रात को उनके पिता सत्यवीर घर से खेत पर जाने की बात कहकर गए थे। उन्होंने कहा था कि बिजली आ रही है, फसल में पानी देना है। देर रात तक वह नहीं लौटे। अगले दिन उन्हें सूचना मिली की उनके पिता का शव मिला है। घटना की जांच जब पुलिस ने शुरू की तो इंद्रजीत और जैकी के बयान अलग-अलग थे। पुलिस ने जब सख्ती से दोनों से पूछताछ की तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोपियों ने अपने पिता की हत्या के पीछे संपत्ति का लालच बताया है।
यह शर्मनाक प्रकरण परिवारिक रिश्तों में दरार और संपत्ति के लालच के घातक परिणामों की एक दुखद मिसाल है। पुलिस ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों भाइयों को न्यायिक हिरासत में भेजा है और घटना की गहन जांच की जा रही है。

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق