Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

السبت، 16 نوفمبر 2024

झांसी मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में आग । घटना में 10 बच्चों की मृत्यु ।

 उत्तर प्रदेश: झांसी नवम्बर 16, 2024

झांसी मेडिकल कॉलेज के  शिशु  वार्ड में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में 10 बच्चों के शव अंदर से निकाले जा चुके हैं।

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी 

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शिशु वार्ड में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में 10 नवजात बच्चों की जलकर मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। शिशु वार्ड में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके शव निकाले जा चुके हैं। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अनेक पार्टीयो के कार्यकर्ताओ सहित पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य  महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हैं.


योगी के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य झाँसी रवाना हो गए हैं। CM योगी आदित्यनाथ ने झांसी कमिश्नर एवं DIG द्वारा घटना/ हादसे की जाँच कर 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिया है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق