Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

الأحد، 17 نوفمبر 2024

58वां राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर समस्त राष्ट्र वासियों को शुभकामनायें

 डॉ लोकेश शुक्ला लाजपत नगर कानपुर

58वां राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर समस्त राष्ट्र वासियों को शुभकामनायें सादर सम्मान व धन्यवाद व्यक्त कर रहा हूं इन शुभकामनाओं के बिना देश की स्वतंत्रता की शुभकामनाएं अधूरी

आज 16 नवंबर 2024 को भारत 58वां राष्ट्रीय प्रेस दिवस मना रहा है।* इस दिवस पर समस्त राष्ट्र वासियों को शुभकामनायें देते हुये प्रेस से जुड़े सभी लोगो को सादर सम्मान व धन्यवाद व्यक्त कर रहा हूं इन शुभकामनाओं के बिना देश की स्वतंत्रता की शुभकामनाएं अधूरी है।
      



भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना 4 जुलाई 1966 को संसद द्वारा गई थी जो चार महीने बाद 16 नवंबर 1966 को क्रियाशील हुयी। उसके महत्व का याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष भारत मे 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) मनाया जाता है। यह पहली बार 1966 में मनाया गया था। काउंसिल ऑफ इंडिया का संचालन सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में 28 सदस्य करते हैं, जिनमें 20 प्रेस के सदस्य, 5 संसद के सदनों से सदस्य, और शेष 3 सांस्कृतिक, कानूनी और साहित्यिक क्षेत्रों से नामित सदस्य हैं। प्रेस की स्वतंत्रता सर्वोपरि है, यह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ' अन्य तीन स्तंभों कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका से भिन्न आम जनता की भागीदारी को बढ़ावा देता है। इस अधिनियम को 1978 में पुनरीक्षित कर और अधिक जिम्मेदार बनाया गया हैं यह प्रेस की विभिन्न गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी या कर्मी को चेतावनी, सम्मन, और आलोचना कर सकता है। साथ ही सरकार को प्रेस नीतियों का परामर्श देता है । विश्वा का कोई भी देश बिना अंतरिक व बाह्य जानकारी को आम जनता को साझा किये लोकतांत्रिक व विकासशील नहीं हो सकता है प्रेस को स्वतंत्र, जिम्मेदार और कर्तव्यपरायण होना अवश्यक है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق