Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

الأربعاء، 13 نوفمبر 2024

 

UP-PCS प्री का एग्जाम 7-8 दिसंबर को, 22-23 दिसंबर को होगी RO-ARO की परीक्षा, यहां पढ़िए सारी डिटेल


वहीं, एक अन्य खबर में प्रयागराज स्थित यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) के मुख्यालय पर UPPSC प्री 2024 और AR/ARO प्री 2023 एग्जाम को लेकर 3 दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन जारी है. बुधवार को हज़ारों प्रतियोगी छात्रों ने लोक सेवा आयोग के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए कैंडल मार्च निकाला.


UPPSC प्री 2024 की परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होना था. जबकि 22 और 23 दिसंबर को RO/ARO प्री 2023 परीक्षा होनी है. ये दोनों बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं दो दिन और दो शिफ्ट में होनी है.

इस परीक्षा में मानकीकरण (Normalization) भी पहली बार लागू किया गया है, जिसको लेकर पिछले तीन दिनों से हज़ारों छात्र आयोग से नॉर्मलाईज़ेशन हटाने और दोनों परीक्षाओं को एक दिन में कराने की मांग कर रहे हैं. अब तक आयोग की तरफ से कोई भी ठोस फैसला नहीं लिया गया है. 


नाराज़ छात्रों की मांग है कि आयोग मानकीकरण के फैसले को वापिस लेते हुए एक दिन एक पाली में दोनों परीक्षाओं को कराए. लागतार छात्रों का ये अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है. प्रशासन की अपील पर भी नाराज़ छात्र आयोग के बाहर धरने से हटने को तैयार नहीं है. 

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق