Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

الأحد، 24 نوفمبر 2024

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट आखिरी दौर में जीती कांग्रेस

कांग्रेस प्रत्याशी वसंतराव चाह्वाण को 586788 , भाजपा प्रत्याशी संतुत राव हंबरडे को 585331  वंचित बहुजन अघाड़ी के अविनाश विश्वनाथ भोसीकर ने  80179  कांग्रेस प्रत्याशी की  1457 वोटों से जीत  ।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में महायुति ने जीत दर्ज की परन्तु नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है ।  नांदेड़ लोकसभा की दोनों विधानसभा सीटों- नांदेड़ नॉर्थ और नांदेड़ साउथ में महायुति की जीत हुई है. और ष्दोनों विधानसभा सीटों पर शिंदे गुट की शिवसेना ने जीत जीत हुयाी है । नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के आखिरी दौर की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र वसंतराव चाह्राण जीत गये ।  पहले भाजपा प्रत्याशी यहां आगे चल रहे थे, लेकिन आखिर दौर की काउंटिंग मेंउलटफेर हो गया और  भाजपा हार गई. ।

कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र वसंतराव चाह्राण की जीत 

कांग्रेस की जीत कितने वोटों से ?

प्रातः से शुरु हुई काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे थे लेकिन आखिर में कांग्रेस ने बढ़त बनाई. आखिर राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी ने 1457 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया. कांग्रेस प्रत्याशी वसंतराव चाह्वाण को 586788 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संतुत राव हंबरडे को 585331 वोट मिले. वंचित बहुजन अघाड़ी के अविनाश विश्वनाथ भोसीकर ने  80179 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे. 

 वसंत राव चव्हाण के निधन से खाली हुई थी सीट

इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. हालांकि, अगस्त 2024 में सांसद वसंत राव चव्हाण का निधन हो जाने के कारण यहां पर लोकसभा उपचुनाव हुआ . लोकसभा उपचुनाव में पिछली बार जीते वसंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र चव्हाण को कांग्रेस और भाजपा ने संतुत राव हंबरडे को मैदान में उतारा था.


ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق