Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

الاثنين، 2 يونيو 2025

पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के मुद्दे पर समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में 22 साल की लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इंफ़्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गुरुग्राम से गिरफ्तार

ममता बनर्जी सरकार की आलोचना और कथित अन्याय के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह
अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत को छात्र समर्थन के लिए बार काउंसिल  का धन्यवाद
वीडियो में पैगंबर मुहम्मद के बारे में विवादास्पद टिप्पणी
ममता बनर्जी से अपील बंगाल को "दूसरा उत्तर कोरिया" न बनाया जाए
नीदरलैंड के सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने  गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अपमान
सूर्याश स्वरुप अन्तरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी
कानपुर 2 जून 2025
कोलकाता पश्चिम बंगाल 1 जून 2025
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने  शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के लिए ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की और कथित अन्याय के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के मुद्दे पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के आरोप में 22 साल की लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इंफ़्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ़्तार कर लिया है. कोलकाता के गार्डनरीच थाने की पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है.पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता अग्निमित्रा पॉल ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा और छात्र के समर्थन में आने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया और अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत को धन्यवाद दिया।
शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो में पैगंबर मुहम्मद के बारे में विवादास्पद टिप्पणियाँ की थीं, जिसके कारण उन्हें कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया।  गिरफ्तारी पर कई नेताओं और अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है।
शर्मिष्ठा पनोली 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर आरोप है कि उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के संदर्भ में एक वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। बाद में अपने शब्दों के लिए माफी मांगी और वीडियो भी डिलीट कर दिया था इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
कंगना रनौत ने गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला है औरसही नहीं ठहराया जा सकता। कंगना ने कहा, "जब कोई माफी मांग लेता है और पोस्ट डिलीट कर देता है, फिर  उसे गिरफ्तार करना गलत है।" उन्होंने ममता बनर्जी से अपील की कि बंगाल को "दूसरा उत्तर कोरिया" न बनाया जाए।
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने  कहा कि ममता बनर्जी की सरकार हिंदूवादी आवाजों पर हमले कर रही है। शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी एक प्रकार की तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी शर्मिष्ठा का समर्थन किया, जबकि नीदरलैंड के सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अपमान बताया।
भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धार्मिक भावनाओं के बीच के संतुलन पर गिरफ्तारी ने बहस को फिर से सक्रिय कर दिया है। कंगना समेत कई राजनेताओं ने ममता बनर्जी की सरकार की निंदा की है, वहीं कुछ लोगों ने शर्मिष्ठा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को उचित ठहराया है। यह मामला भारतीय राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे धार्मिक संवेदनशीलता के साथ-साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की चर्चा हो रही है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق