अत्यधिक प्रसिद्ध डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं
होटल अमर विलास ओबेरॉय गए
यात्रा के दौरान ताजमहल में 40 देशों के 126 विशेष मेहमान भी उपस्थित
आगरा शहर में स्थानीय निवासियों के बीच उत्साह और स्वागत का माहौल
स्पेशल एयरक्राफ्ट से शाही शादी में शामिल होने के लिए भारत आए है।कानपुर 19 नवंबर 2025
आगरा:19 नवंबर 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपनी पत्नी वेनेसा के साथ पहली बार ताजमहल का दौरा गुरुवार को किया।इसके दौरान उन्होंने ताजमहल के अत्यधिक प्रसिद्ध डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर एक स्पेशल एयरक्राफ्ट से खेरिया एयरपोर्ट शाही शादी में शामिल होने के लिए भारत आए हैं, उसका आयोजन उदयपुर में 21 और 22 नवंबर को होगा
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर दोपहर 1:30 बजे विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद, वे होटल अमर विलास ओबेरॉय गए, जहाँ उनके लिए कोहिनूर सुइट बुक था, जिसकी रात्रि किराया 7 से 8 लाख रुपये है। यहाँ उन्होंने भारतीय और कॉन्टिनेंटल भोजन का आनंद लिया।
ट्रंप जूनियर ने ताजमहल परिसर में 45 मिनट व्यतीत किए। उन्होंने ताजमहल के मुख्य गुंबद और उसके आसपास के क्षेत्र का दौरा किया और इसके इतिहास एवं वास्तुकला के बारे में जानकारी प्राप्त की।
यात्रा के दौरान ताजमहल में 40 देशों के 126 विशेष मेहमान भी उपस्थित थे, जो एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के तहत भारत में थे। ट्रंप जूनियर शाम साढ़े चार बजे ताजमहल से बाहर निकले और बाद में उन्होंने वापस होटल जाकर अपना सामान लिया और जामनगर के लिए रवाना हुए ।
नगर निगम ने ताजमहल के आसपास स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष अभियान इस यात्रा के संदर्भ में चलाया और कई आवारा कुत्तों और गोवंश को पकड़कर शेल्टर में भेजा गया।
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की इस यात्रा ने आगरा शहर में स्थानीय निवासियों के बीच उत्साह और स्वागत का माहौल उत्पन्न किया है और यह उनके परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति और वास्तुकला के प्रतीक ताजमहल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
الخميس، 20 نوفمبر 2025
Home
/
Unlabelled
/
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने पत्नी वेनेसा के साथ पहली बार ताजमहल का किया दौरा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने पत्नी वेनेसा के साथ पहली बार ताजमहल का किया दौरा
Tags
About डा. लोकेश शुक्ला मुख्य कार्यकारी निदेशक, इन्टरनेशनल मीडिया एडवरटाइजमेन्ट मारकेटिग प्राइवेट लिमिटेड, 40 बसंत विहार कानपुर इन्डिया पिन:208021 मो. 7505330999
Sora Blogging Tips is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of sora blogging tips is to provide the best quality blogger templates.
By
डा. लोकेश शुक्ला मुख्य कार्यकारी निदेशक, इन्टरनेशनल मीडिया एडवरटाइजमेन्ट मारकेटिग प्राइवेट लिमिटेड, 40 बसंत विहार कानपुर इन्डिया पिन:208021 मो. 7505330999
في
الخميس, نوفمبر 20, 2025
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)




ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق