Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

الجمعة، 20 ديسمبر 2024

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, अग्निकांड में 11 लोगों की मौत । मृतकों में 6 की पहचान । क्षेत्रीय नागरिक व समाज सेवी मदद मे

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत
30 से अधिक वाहनों में आग 
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत राशि कोष से मृतक परिवार  2 लाख  व घायलों  50,000 रुपये
क्षेत्रीय नागरिक व समाज सेवी मदद मे

जयपुर 20 दिसंबर, 2024

जयपुर: 20 दिसंबर, 2024 :राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा मे करीब 30 से 40 वाहन आग की चपेट में आए, जिनमें 19 ट्रक, 2 यात्री बसें, 2 गैस टैंकर, 3 कारें और दो पिकअप वाहन शामिल हैं. आग में झुलसे हुए लोगों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मौके पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक और व्यक्ति की मौत एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. बता दें कि जयपुर के भांकरोटा इलाके में गैस टैंकर विस्फोट के बाद करीब 30 से अधिक वाहनों में आग लग गई. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं. भांकरोटा थाना के प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया, ‘‘यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई और मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं तथा आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।’

अग्निकांड में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है. 10 की SMS अस्पताल और एक की जयपुरिया अस्पताल में मौत हो गई. एसएमएस में 6 मृतकों की शिनाख्त हुई , 5 की पहचान करना शेष है, जिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई,उन शवों का डी. यन. ए. टेस्ट करवाया जा रहा है. एसएमएस शवों का पोस्टमार्टम हाल में परीक्षण किया जा रहा है.

मुख्यमन्त्री राजस्थान ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है. इसके अतिरिक्त, घायलों के समुचित और त्वरित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट करते हुये हाईवे पर हुए हादसे में लोगों की मौत से दुख हुआ है. प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत राशि कोष से मृतकों परिवार को 2 लाख रुपये व घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
सूत्रों के अनुसार, एक तेज़ रफ़्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर अन्य वाहनों से टकराने के कारण हुआ, जिसमें तरल पदार्थ था । ट्रक ने पुलिस के चेतक वाहन को भी टक्कर मारी, जिससे एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई[
पुलिस चिकित्सा स्टाफ और स्थानीय शासन सूचना पा कर तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया । मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। पूरा क्षेत्र शोक में है
शिकायतकर्ता ने थाने में चालक की लापरवाही और तेज़ रफ्तार के कारण यह दुर्धटना हुयी है रिर्पोट पंजीकृत करवाही है । घायल व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। इस हादसे ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं । क्षेत्रीय नागरिक व समाज सेवी मदद मे जुडे है ।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق