Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

الخميس، 13 مارس 2025

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अपहरण के बाद अब खैबर पख्तूनख्वा सूबे में पाकिस्तानी सेना के एक बेस पर आत्मघाती हमला

एफसी आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने आठ से नौ आतंकवादियों को मार गिराया
एक आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तानी सेना के बेस के अंदर घुसकर खुद को उड़ा लिया।
पाकिस्तानी सेना ने सभी 50 हमलावरों को मार गिराया । हमलावरों ने 21 यात्रियों को मार डाला,
आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हाथ हमले के पीछे माना जा रहा है।


कानपुर 13, मार्च, 2025
13, मार्च, 2025 इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन अपहरण के बाद अब खैबर पख्तूनख्वा सूबे में पाकिस्तानी सेना के एक बेस पर आत्मघाती हमला हुआ है।अफगान-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में जंडोला सैन्य शिविर पर कथित आत्मघाती हमला किया। जंडोला में जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई।दक्षिण वजीरिस्तान जिले में फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) शिविर के पास आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने आठ से नौ आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। एक आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तानी सेना के बेस के अंदर खुद को उड़ा लिया।आतंकवादियों ने जंडोला चेकपोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि जंडोला में एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। आतंकवादियों ने जंडोला चेकपोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। एक आत्मघाती हमलावर ने यफ सी शिविर के पास एक वाहन में विस्फोट कर दिया।
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) नामक आतंकवादी समूह द्वारा 11 मार्च को रणनीतिक बोलन घाटी में क्वेटा से पेशावर जाने वाली ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने के कुछ दिनों बाद यह हमला हुआ है। ट्रेन, जिसमें 200 सुरक्षाकर्मियों सहित 450 से अधिक यात्री सवार थे, बीएलए और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच एक उच्च-दांव गतिरोध का केंद्र बन गई। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बताया कि उन्होंने सभी 50 हमलावरों को मार गिराया है। सैन्य बयानों के अनुसार, हमलावरों ने 21 यात्रियों को मार डाला, जबकि शेष यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
यह हमला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में जंडोला मिलिट्री कैंप पर हुआ है। अफगान-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हाथ हमले के पीछे माना जा रहा है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق