सत्य, अहिंसा और करुणा से प्रेरणा ले न्याय और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण करें।
महावीर स्वामी जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (१३) को मनाया जाता है।
जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में मनाया जाता है
जैनों का सबसे प्रमुख पर्व
कानपुर 10, अप्रैल, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने महावीर जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
नयी दिल्ली: 10 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श दुनिया भर में अनगिनत लोगों को शक्ति प्रदान करते है।
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा भगवान महावीर की सोच को साकार करने के लिए काम करेगी।
सोशल मीडिया पोस्ट से
Rahul Gandhi @RahulGandhi 2h
आप सभी को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, भगवान महावीर जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं। सत्य, अहिंसा, त्याग, सादगी और मानव कल्याण की उनकी शिक्षाएं आज भी पूरे विश्व को दिशा दिखाती हैं।
Sachin Pilot @SachinPilot 1h
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं। हमें भगवान महावीर स्वामी जी के महान सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहें।
Alka Lamba @LambaAlka 29m
आप सभी को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा और करुणा से प्रेरणा लेकर एक न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण करें।
Yogi Adityanath @myogiadityanath5h
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा का मार्ग दिखाने वाले भगवान महावीर जी की शिक्षाएं समूची मानवता के लिए पाथेय हैं।
Indian Youth Congress@IYC2h
सम्पूर्ण विश्व को अहिंसा परमो धर्म: का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर आप सभी को शुभकामनाएं।
Congress @INCIndia5h
आप सभी को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा और करुणा से प्रेरणा लेकर एक न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण करें।
Sonal Goel IAS @sonalgoelias1h
अहिंसा परमो धर्म:। अहिंसा परमो तप: । अहिंसा परमो सत्यं। यतो धर्म: प्रवर्तते।। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर कोटि-कोटि वंदन अहिंसा, सत्य और त्याग का उनका संदेश हमें सदेव शांति , करुणा और नैतिकता का मार्ग दिखाता है
Bhupesh Baghel@bhupeshbaghel2h
सत्य, अहिंसा और आत्म संयम का संदेश देने वाले, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महावीर ने बाहरी स्वच्छता के साथ आंतरिक शुद्धता पर बल दिया, उनके दिखाए रास्तों पर चलते हुए हमें मानवता की सेवा हेतु संकल्पित होना चाहिए।
जमुई (बिहार), भारत मे भगवान महावीर स्वामी का जन्म ईसा से ५९९ वर्ष पूर्व क्षत्रियकुंड हुआ था। २३वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी के निर्वाण (मोक्ष) प्राप्त करने के 188 वर्ष बाद इनका जन्म हुआ था। हर तीर्थंकर के जीवन में पंचकल्याणक मनाए जाते है। गर्भ अवतरण के समय तीर्थंकर महावीर की माता त्रिशला ने 14 शुभ स्वप्न देखे थे जिनका फल राजा सिद्धार्थ ने बताया था। ।
महावीर स्वामी जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (१३) को मनाया जाता है। यह पर्व जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह जैनों का सबसे प्रमुख पर्व है।
इस महोत्सव पर जैन मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। भारत में कई जगहों पर जैन समुदाय द्वारा अहिंसा रैली निकाली जाती है। इस अवसर पर गरीब एवं जरुरतमंदों को दान दिया जाता है। कई राज्य सरकारों द्वारा मांस एवं मदिरा की दुकाने बंद रखने के निर्देश दिए जाते हैं। भारतीय राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
0 Comments