एकतरफे प्यार के चलते अंजाम
शादी के माहौल ने घटता को मातम में बदल गोली दुल्हन के पेट में लगी गंभीर रूप से घायल
कानपुर: फरवरी 25, 2026
बक्सर: फरवरी 25, 2026
बिहार के बक्सर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसमें एक दुल्हन को उसकी शादी के समारोह के दौरान सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी और फरार हो गया। यह घटना जयमाला के दौरान हुई, जब दुल्हन आरती कुमारी घायल दुल्हन आरती कुमारी (18) अपने दूल्हे के साथ मंच पर उपस्थित थीं। तभी उसके पूर्व प्रेमी दीनबंधु, जो कि पड़ोसी भी है, ने मंच पर चढ़कर उसे गोली मार दी। गोली दुल्हन के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और तुरंत जिसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
शादी के माहौल ने घटता को मातम में बदल दिया। दुल्हन के परिजनों और बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्टों के अनुसार, दीनबंधु दुल्हन को पहले भी परेशान करता रहा था और उसने इस कृत्य को एकतरफे प्यार के चलते अंजाम दिया।
पुलिस ने घटना के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने स्थिति की जानकारी दी और कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय समुदाय के लिए यह घटना एक दुखद घटना बनी, बल्कि यह समाज में महिलाओं की सुरक्षा और एकतरफे प्यार की समस्याओं पर भी एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।




No comments:
Post a Comment