कानपुर में सनसनीखेज हत्याकांड बहन के प्रेमी को गोलियों से भूना आरोपी गिरफ्तार हत्या के कारण और लूट का खुलासा
कानपुर 28 नवम्बर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव निवासी युवक सूरज तिवारी की 10 दिन पहले हुई हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी आशीष की बहन का मृतक सुरज से प्रेम संबंध था. जिससे नाराजगी के चलते आशीष ने सुरज की हत्या की.
हत्याकांड मे आशीष के दोस्त भी शामिल
कानपुर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए माल को बरामद कर लिया. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी आशीष ने सूरज के अवैध संबंधों को लेकर हत्या की और इस साजिश में उसने अपने दोस्तों को शामिल किया था.



No comments:
Post a Comment