कुल तेरह राज्यों और चार केंद्र शासित राज्यों में नए प्रभारियों को नामित

नेतृत्व और कार्यक्षेत्रो व दायित्वो मे तत्काल प्रभाव से पुनरीक्षण
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रभारी महासचिव पंजाब
राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन प्रभारी महासचिव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
यूपी कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूपी प्रभारी ओडिशा
युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अलवरू को प्रभारी बिहार
बीके हरिप्रसाद को प्रभारी हरियाणा
वरिष्ठ राजस्थान नेता हरीश चौधरी को प्रभारी मध्य प्रदेश
मीनाक्षी नटराजन को प्रभारी तेलंगाना
रजनी पाटिल को प्रभारी हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़
के राजू को प्रभारी झारखंड
ओडिशा के सांसद सप्तगिरी उला को प्रभारी मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड
गिरीश चोडनकर को प्रभारी तमिलनाडु और पुदुचेरी
राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भारत सिंह सोलंकी को प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त
पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकल को अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी
अन्य सामान्य सचिव और इन-चार्ज अपनी निर्दिष्ट क्षमताओं में सेवा करते रहेंगे।




कानपुर 15 फरवरी, 2025
नई दिल्ली 14 फरवरी, 2025 अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की प्रेस विज्ञप्ति दिनाॅंक 14 फरवरी, 2025 के अनुसार कांग्रेस सचिव ने कई राज्यों व केन्द्र शासित राज्यो में नए सामान्य सचिवों और इन-चार्ज को नियुक्त करते हुए नेतृत्व और कार्यक्षेत्रो व दायित्वो मे तत्काल प्रभाव से पुनरीक्षण किया है ।
कांग्रेस सचिव ने बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों के लिए नए सामान्य सचिवों और इन-चार्ज को नियुक्त किये है।
कांग्रेस सचिव ने कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को महासचिवों और प्रभारियों की बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कांग्रेस ने कुल तेरह राज्यों और चार केंद्र शासित राज्यों में नए प्रभारियों को नामित किया गया है। बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में नए प्रभारियों को नामित किया गया है।
कांग्रेस सचिव ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी महासचिव को नामित किया गया है। राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी महासचिव को नामित किया गया है। 
कांग्रेस सचिव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूपी अजय कुमार लल्लू को प्रभारी ओडिशा नामित किया  है।
युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्ण अलवरू को बिहार के प्रभारी के रूप में बिहार में होने जा रहे चुनाव के आलोक मे नामित किया है। कर्नाटक के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को हरियाणा का प्रभारी को नामित किया गया है। वरिष्ठ राजस्थान नेता हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का को नामित किया गया है। मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का प्रभारी को नामित किया गया है।
कांग्रेस सचिव ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभारी को नामित कर राजीव शुक्ला के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। के राजू को झारखंड का प्रभारी नामित किया गया है।
ओडिशा के सांसद सप्तगिरी उला को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड के प्रभारी नामित किया गया है। कांग्रेस सचिव ने गिरीश चोडनकर को तमिलनाडु और पुदुचेरी का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस ने राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भारत सिंह सोलंकी को राज्य के प्रभारी की जिम्मेदारी सेमुक्त कर दिया गया है । कांग्रेस के राष्टृीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नामित किया है।
अन्य सामान्य सचिव और इन-चार्ज अपनी निर्दिष्ट क्षमताओं में योजित रहेंगे।