Hot Posts

अमेरिका कैलिफोर्निया दुर्घटना में घायल भारतीय छात्रा के परिवार को आपातकालीन वीजा के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे साक्षात्कार की अनुमति

 महाराष्ट्र के सतारा की नीलम शिंदे 14 फरवरी को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

शिंदे के सिर, हाथ और छाती में गंभीर चोटें
परिवार ने पास रहकर देखभाल के लिए आपातकालीन वीजा की मांग की थी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को मामले को उठाया था
एमईए और अमेरिका में भारतीय दूतावास वीजा की औपचारिकताओं में
आपातकालीन वीजा के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे साक्षात्कार की अनुमति




कानपुर 28, फरवरी, 2025
फरवरी 27, 2025 नई दिल्ली भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से कैलिफोर्निया में सड़क दुर्घटना में घायल एक भारतीय छात्रा के परिवार ने आपातकालीन वीजा का अनुरोध किया है। अमेरिका ने छात्रा के पिता को आपातकालीन वीजा के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे साक्षात्कार की अनुमति दे दी है।महाराष्ट्र के सतारा की नीलम शिंदे 14 फरवरी को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं शिंदे के सिर, हाथ और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। और अस्पताल में कोमा में हैं। छात्रा के परिवार ने उसके पास रहकर देखभाल करने के लिए अमेरिका जाने के लिये आपातकालीन वीजा की मांग की थी।
विदेश मंत्रालय ने नीलम के परिवार के आपातकालीन वीजा के अनुरोध को अमेरिका के समक्ष उठाया है। नीलम शिंदे के पिता ने मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में साक्षात्कार के लिए बुलाने की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय (एमईए) और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय दूतावास सहित भारतीय अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। व वीजा जल्द देने की औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने बुधवार को इस मामले को उठाया। सुले ने कहा, नीलम शिंदे के पिता तानाजी शिंदे, सतारा, महाराष्ट्र से हैं। चिकित्सकीय आपातकाल स्थिति के कारण उनका तत्काल अपनी बेटी से मिलना बेहद जरूरी है। तानाजी शिंदे ने अमेरिका जाने के लिए तत्काल वीजा के लिए आवेदन किया है और उन्हें सहायता की आवश्यकता है।
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय विदेश मंत्री नीलम शिंदे के परिवार को अपना समर्थन देते हुए गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किया। वह 14 फरवरी को कैलिफोर्निया में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी और वर्तमान में सैक्रामेंटो के पास यूसी डेविस हेल्थ अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
वाणिज्य दूतावास ने शिंदे के परिवार के साथ 'सहानुभूति और एकजुटता' व्यक्त की और आश्वासन दिया कि वह अस्पताल, उसके परिवार और दोस्तों के साथ लगातार संपर्क में है। "हम हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और उसे और परिवार का समर्थन करने के लिए लगे रहेंगे।
सुप्रिया सदानंद सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) वर्तमान में 2009 से बारामती से लोकसभा की सांसद हैं और 2023 से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ।
सुप्रिया सदानंद सुले  2006 से 2009 तक महाराष्ट्र से राज्यसभा की सांसद थी। 2011 में उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया।वर्तमान में उन्हें सामाजिक सेवा के लिए ऑल लेडीज़ लीग द्वारा मुंबई वूमेन ऑफ़ द डिकेड अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।सुले का जन्म भारतीय राष्ट्रवादी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार और उनकी पत्नी प्रतिभा के घर हुआ था। उन्होंने सेंट कोलंबिया स्कूल, गामादेवी से एसएससी पास किया। उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी में बी.एससी. की डिग्री प्राप्त है ।

Post a Comment

0 Comments