Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

Monday, November 11, 2024

प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के 58 वर्षीय जवान की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या

 उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ड्यूटी के दौरान पीआरडी  जवान की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या  हमलावर मानसिक बीमार

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ड्यूटी के दौरान प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के 58 वर्षीय जवान की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हमलावर मानसिक रूप से बीमार है और उसका पीड़ित से कुछ विवाद हुआ था। उसपर रॉड से जवान के सिर पर लगातार वार किए। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात को चितौनी पुलिस चैकी से 100 मीटर की दूरी पर हुई। मृतक की पहचान रमाकांत तिवारी के रूप में हुई है। 

प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी)

पुलिस ने वर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया और तिवारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि खड्डा थाना क्षेत्र के करदह तिवारी टोला निवासी कांस्टेबल रमाकांत तिवारी और एक अन्य पीआरडी जवान के साथ चितौनी बाजार में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, साथी पीआरडी जवान ने तिवारी की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वर्मा ने उसे भगा दिया। इसके बाद उसने पुलिस और तिवारी के परिवार को सूचना दी। पीआरडी जवान सामान्यतः पुलिस की सहायता मेलों और यातायात संचालन में सुरक्षा ड्यूटी मे करते हैं।

No comments:

Post a Comment