ब्रेकिंग न्यूज

12/recent/ticker-posts

कानपुर में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर चमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज:बकरा बाजार में उनके गनर द्वारा मारपीट करने और पैसे छीनने के आरोप में दर्ज

इरफान सोलंकी पर पहले  कई मामले गंभीर  जिनमें गैंगस्टर एक्ट, आगजनी, और रंगदारी 
पिछले लंबे समय से विवादों में रहे हैं. हाल ही में उन्हें जेल से जमानत पर रिहाई मिली थी
पुलिस द्वारा इरफान सोलंकी के गनर पर कार्रवाई करते हुए उसे किया निलंबित  
कानपुर: 27 मई 2026
सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कानपुर के चमनगंज थाने में इरफान सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इरफान और उनके साथियों पर हलीम ग्राउंड में लगने वाले बकरा बाजार कमेटी के पदाधिकारी से मारपीट, गाली गलौज  धमकी देने और उनके गनर द्वारा मारपीट करने और पैसे छीनने के आरोप में दर्ज

किया गया है। कमेटी के पदाधिकारी ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर सपा विधायक और इरफान सोलंकी की पत्नी के गनर की तहरीर पर भी तीन लोगों केखिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह मामला बकरा बाजार में  स्थानीय पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
इस घटना के कारण इरफान सोलंकी की पत्नी, नसीम सोलंकी, जो खुद भी विधायक हैं, के गनर की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। इस बीच, कानपुर में स्थानीय लोगों का गुस्सा इरफान सोलंकी के प्रति बढ़ गया है, और उन्हें मुद्दों को लेकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, आगजनी, और रंगदारी के मामले शामिल हैं, और वह पिछले लंबे समय से विवादों में रहे हैं. हाल ही में उन्हें जेल से जमानत पर रिहाई मिली थी, लेकिन उनके खिलाफ चल रहे मामलों की संख्या को देखकर उनके लिए राजनीतिक स्थिति और भी कठिन हो सकती है.
पुलिस द्वारा इरफान सोलंकी के गनर पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किया गया है, जो इस घटना की गंभीरता को दर्शाता है। ऐसे मामलों के चलते कानपुर विधानसभा में उनकी स्थिति और राजनीति की दिशा पर प्रश्न चिह्न लग सकते हैं.

Post a Comment

0 Comments