स्टॉकहोम सम्मेलन (1972) पर संक्षिप्त टिप्पणी
आयोजन: संयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 से 16 जून 1972 तक स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित किया गया।
प्रथम सम्मेलन: यह मानव पर्यावरण पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन था।
उद्देश्य: पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना।
मुख्य विषय: मानव पर्यावरण, वायु एवं जल प्रदूषण, वन संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन।
स्टॉकहोम घोषणा: सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित 26 सिद्धांत स्वीकार किए गए।
कार्ययोजना: पर्यावरण संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग एवं कार्ययोजना तैयार की गई।
संस्थागत विकास: इस सम्मेलन के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की स्थापना 1972 में हुई।
विश्व पर्यावरण दिवस: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
महत्त्व:
पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक मुद्दे के रूप में मान्यता मिली।
विकसित एवं विकासशील देशों के बीच पर्यावरण संबंधी सहयोग को बढ़ावा मिला।
पर्यावरण कानूनों एवं नीतियों के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ।
सतत विकास की अवधारणा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
निष्कर्ष: स्टॉकहोम सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कानून के विकास में एक ऐतिहासिक कदम था। इसने पर्यावरण संरक्षण के प्रति विश्वव्यापी जागरूकता उत्पन्न की।

0 Comments