Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

Thursday, March 20, 2025

करनाल में संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने मां-बाप के गले और सिर पर चलाई ड्रिल मशीन चलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

दंपति की हत्या करने वाला अपना ही इकलौता बेटा
पिता-पुत्र में अक्सर अनबन
आरोपी ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी थी।
माता-पिता की हत्या कर शव करनाल के गांव गगसीना नहर में फेंका ।
पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया

कानपुर 19 मार्च 2025,
19 मार्च 2025, करनाल में इंद्री थाना क्षेत्र के कमालपुर रोडान गांव में दंपति की हत्याकांड का खुलासा हो गया है। दंपति की हत्या करने वाला उनका अपना ही इकलौता बेटा ही निकला। करनाल पुलिस ने इस मामले में दंपति के बेटे हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि संपत्ति विवाद के चलते उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिए। पुलिस ने मृतका बाला देवी का शव पानीपत नहर से बरामद कर लिया है, जबकि महेंद्र सिंह की तलाश जारी है।
पुलिस उपाधीक्षक सतीश गौतम के अनुसार आरोपी हिम्मत सिंह का अपने पिता महेंद्र सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। महेंद्र ने इस संबंध में कोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी थी। इस वजह से पिता-पुत्र में अक्सर अनबन रहती थी। 13-14 मार्च की मध्यरात्रि में हिम्मत ने एक ड्रिल मशीन व दोस्त की मांगी हुई कार का प्रयोग वारदात में किया।
पुलिस उपाधीक्षक सतीश गौतम के अनुसार होली वाले दिन उसके पिता शराब पिए थे और इसी का फायदा उठाते हुए रात के वक्त दीवार फांदकर वह घर में दाखिल हुआ। ड्रिल मशीन से पहले अपने पिता की हत्या की। इसके बाद मां के शोर मचाने पर उसके मुंह को दबा  ड्रिल मशीन से उसकी भी हत्या कर दी। माता-पिता की हत्या कर उनके शव करनाल के गांव गगसीना नहर में फेंक दिया।
पुलिस उपाधीक्षक सतीश गौतम के अनुसार सीआईए 2 पुलिस की टीम की मदद से घटना की तह तक पहुंचने के बाद जब संतुष्ट हो गए कि  घटना का आरोपी बेटा हिम्मत सिंह ही है। तब  हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
आरम्भ से ही पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर जांच कर रही थी। पुलिस ने मृतका के बेटे हिम्मत सिंह को हिरासत में ले रखा था, वह आरम्भ से ही संदिग्ध लग रहा था। हिम्मत सिंह शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ उचाना गांव में रह रहा था। पुलिस ने कई दिनों की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब महेंद्र के शव की तलाश में जुटी हुई है और यह भी जांच कर रही है कि हत्या में कोई और शामिल था या नहीं।

No comments:

Post a Comment