ब्रेकिंग न्यूज

12/recent/ticker-posts

नवरात्र से कानपुर मेट्रो नौबस्ता तक: दक्षिणी इलाकों को बड़ी राहत: बर्रा-8, चकेरी और उन्नाव तक विस्तार की योजना

 23.5 किमी कॉरिडोर पर सफर लगभग 40 मिनट में पूरा होगा। अधिकतम किराया ₹60 तय
 कुल 21 स्टेशन होंगे, जिनमें झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत होंगे।
किदवई नगर, बसंत विहार, बारादेवी और नौबस्ता जैसे घने इलाकों को सीधा मेट्रो नेटवर्क मिलेगा।
कानपुर: 09 अक्टूबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो के पहले दो चालू खंडों का उद्घाटन किया था। अधिकारियों को उम्मीद है कि सीएमआरएस की मंजूरी पूरी होने के बाद सेंट्रल से नौबस्ता तक के अंतिम खंड का भी आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया जा सकेगा।
नौबस्ता से IIT तक मेट्रो सेवा नवरात्र में शुरू होने जा रही है। यह विस्तार दक्षिण कानपुर के 10 लाख से अधिक लोगों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा और पूरे 23.5 किमी कॉरिडोर पर सफर लगभग 40 मिनट में पूरा होगा। अधिकतम किराया ₹60 तय किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो के पहले दो चालू खंडों का उद्घाटन किया था। अधिकारियों को उम्मीद है कि सीएमआरएस की मंजूरी पूरी होने के बाद सेंट्रल से नौबस्ता तक के अंतिम खंड का भी आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया जा सकेगा। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 के तहत आईआईटी (IIT) से नौबस्ता के पूरे रूट (सेंट्रल-नौबस्ता सेक्शन सहित) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने इस पूरे 23.5 किलोमीटर लंबे रूट पर कमर्शियल रन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र भेजा है और वहां से हरी झंडी मिल चुकी है। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (CMRS) से एनओसी (NOC) मिलने के बाद अब केवल औपचारिक उद्घाटन इंतजार है। नौबस्ता कानपुर मेट्रो
नवरात्र में शुरुआत: IIT–सेंट्रल से चल रही मेट्रो अब सेंट्रल से नौबस्ता तक बढ़ाई जाएगी।
लंबाई और समय: नया हिस्सा लगभग 7 किमी लंबा होगा; IIT से नौबस्ता तक पूरा सफर 23.5 किमी / 40 मिनट में पूरा होगा।
स्टेशन: कुल 21 स्टेशन होंगे, जिनमें झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत होंगे।
किराया: अधिकतम किराया ₹60 तय किया गया है।
स्टाफ तैनाती: सातों नए स्टेशनों पर स्टेशन कंट्रोलर, गार्ड और सफाई कर्मियों की तैनाती हो चुकी है। लगभग 150 कर्मचारी संचालन के लिए तैयार रहेंगे।
विस्तार योजनाएँ
बर्रा-8 से नौबस्ता लाइन: राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है।
6 नए कॉरिडोर: उन्नाव, पनकी, चकेरी, कृषि विश्वविद्यालय–ख्योरा कटरी, ट्रांस गंगा सिटी और रमईपुर तक विस्तार की योजना।
कुल नेटवर्क: भविष्य में 83.65 किमी मेट्रो नेटवर्क का लक्ष्य, जिसमें 59.64 किमी एलिवेटेड और 24.01 किमी अंडरग्राउंड होगा।
स्थानीय लाभ
दक्षिण कानपुर कनेक्टिविटी: किदवई नगर, बसंत विहार, बारादेवी और नौबस्ता जैसे घने इलाकों को सीधा मेट्रो नेटवर्क मिलेगा।
यात्रियों को राहत: रेलवे स्टेशन और IIT की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से राहत।
झकरकटी स्टेशन: बस अड्डे के पास होने से दूसरे जिलों से आने वाले यात्रियों को भी सीधी सुविधा।

Post a Comment

0 Comments