कानपुर सेंट्रल और कानपुर पुल के बीच ब्रिज संख्या 110 पर 42 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक
कार्य 2 अप्रैल से लेकर 13 मई तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
इस अवधि में कुल 27 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें 16 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी
कानपुर:02 अप्रैल 2026
कानपुर में रेलवे सेवाओं में कार्य 2 अप्रैल से लेकर 13 मई तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्राभावित ट्रेनो की सूची
कानपुर में रेलवे सेवाओं में 2 अप्रैल से शुरू हुए इंजीनियरिंग कार्यों के कारण ट्रेन सेवाओं में व्यापक रुकावटें आ रही हैं। कानपुर सेंट्रल और कानपुर पुल के बीच ब्रिज संख्या 110 पर मरम्मत कार्य के चलते 42 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक लागू किया गया है। यह कार्य 2 अप्रैल से लेकर 13 मई तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा, जिसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित होंगी.
प्रभावित ट्रेनें:
इस अवधि में कुल 27 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें 16 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी और कई अन्य ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। प्रमुख ट्रेनें जो बदले मार्ग का अनुसरण करेंगी, उनमें शताब्दी एक्सप्रेस शामिल है, जो अब गाजियाबाद-मुरादाबाद होकर जाएगी, जिससे यह कानपुर सेंट्रल और कई अन्य प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
मुख्य जानकारी:
वर्क अवधि: 2 अप्रैल से 13 मई तक।
प्रभावित समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
रद्द की गई ट्रेनें: लंबी दूरी की कई विशेष ट्रेनें भी इस दौरान रद्द रहेंगी। इनमें नई दिल्ली-बरौनी, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, और कुछ अन्य ट्रेनें शामिल हैं .
सुझाव: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 पर जरूर प्राप्त करें, ताकि अनावश्यक परेशानियाँ टाली जा सकें.
कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को इन परिवर्तनों के कारण होने वाली असुविधाओं के लिए तैयार रहना चाहिए, और यात्रा की योजना बनाते समय प्रभावित ट्रेन सेवाओं पर ध्यान देना आवश्यक है।
प्रमुख निरस्त ट्रेनें
ट्रेन संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर, 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू, 54325 सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर एक अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी।
बदले मार्ग से चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें
इसके अलावा 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक से चार अप्रैल, छह, आठ, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 अप्रैल, दो, चार, छह, नौ , 11 मई को 210 मिनट की देरी से चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल पर शाम 05:20 बजे आएगी। 13238/13240 भी एक अप्रैल से 12 मई तक 240 मिनट देरी से चलेगी। 15734/15744 भी एक अप्रैल से 12 मई तक 240 मिनट देरी से चलेगी और यह बठिंडा से शाम सात बजे रवाना होगी।
ये ट्रेनें नहीं आएंगी कानपुर सेंट्रल
13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस डाउन मेल एक अप्रैल से 12 मई तक कानपुर सेंट्रल से होकर नहीं जाएगी। डाउन लाइन की 15734 बठिंडा-बालुरघाट एक्सप्रेस एक अप्रैल से 12 मई, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस एक, तीन, चार, छह से आठ अप्रैल, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 अप्रैल, एक, दो , चार, पांच , छह, आठ, नौ, 11, 12 मई को, 22534 यशवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस एक, आठ, 15, 22, 29 अप्रैल, छह मई को उन्नाव, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा के रास्ते चलेगी। 12598 मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस एक अप्रैल से 12 मई तक बदले मार्ग से चलेगी। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर नहीं जाएंगी।




0 Comments