खड़गे की टिप्पणी और माफी : केरल विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक हलकों में नई बहस
गुजरात के लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोग अधिक समझदार और शिक्षित
कानपुर:08 अप्रैल 2026
नई दिल्ली:08 अप्रैल 2026
मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस ने केरल में एक चुनावी रैली के दौरान गुजरात के लोगों को "अनपढ़" कहकर एक विवाद पैदा कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन केरल के लोग अधिक समझदार और शिक्षित हैं, इसलिए उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा इस टिप्पणी का तुरंत ही कड़ा विरोध किया । भाजपा के नेताओं ने इसे अपमानजनक और आपत्तिजनक बताया। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसे महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती का अपमान करार दिया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने खड़गे के बयान पर तीखा हमला बोला और सवाल उठाया कि क्या वह महात्मा गांधी और अन्य महान नेताओं की बुद्धिमत्ता का अपमान कर रहे हैं.
खड़गे ने बाद में अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया है, फिर भी उन्हें खेद है कि इससे किसी की भावनाएँ आहात हुईं. उनका कहना था कि उन्होंने हमेशा गुजरात के लोगों का सम्मान किया है और उनका उद्देश्य किसी का अपमान नहीं करना था.
खड़गे की टिप्पणी और माफी ने केरल विधानसभा चुनाव नजदीकी के चलते एक राजनीतिक हलकों में एक नई बहस छेड़ दी हैं.




0 Comments