मारियमपुर से कोकाकोला के बीच गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास मैन रोड एक महीने से धसी
स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी व कर्तव्य बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सडक का निर्माण कार्य आरम्भ व क्षेत्र की जल आपूर्ति प्रभावित है
क्षेत्र के नागरिक सरदार अमनदीप सिंह गम्भीर जी के प्रयासो की सरहाना कर रहे है ।
कानपुर 2, मार्च, 2025
सड़क से यातायात और स्थानीय व्यापार और आम जनता के लिए भी बाधा उत्पन्न करता है। माता-पिता को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता दुर्घटनाग्रस्त सड़क का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। परिणामस्वरूप स्कूलों का समय और पढ़ाई के साथ जोखिम उठाना पडताहै।
नगर निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से स्थिति जटिल हो गई। आज नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर उस धसी हुई सड़क का निरीक्षण कराया गया। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझा और सड़क के सुधार हेतु शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ समाज का सामूहिक कर्तव्य है कि ने बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें।
सड़क निर्माण और सुधार की प्रशासनिक प्रक्रिया की जानी विशेषकर स्कूल के समय पर बच्चों को कोई समस्या न हो। सड़क की स्थिति समस्या के साथ हमारे बच्चों के भविष्य और सुरक्षा का प्रश्न है।
सरदार अमनदीप सिंह गम्भीर ने जल समस्या समाधान और अवैध सीवेज डंपिंग को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
सरदार अमनदीप सिंह गम्भीर जी की सक्रियता के कारण सडक का निर्माण कार्य आरम्भ हो गया है । क्षेत्र की जल आपूर्ति प्रभावित है वही क्षेत्र के नागरिक सरदार अमनदीप सिंह गम्भीर जी के प्रयासो की सरहाना कर रहे है ।




0 Comments