Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

Monday, March 9, 2026

हटिया मेला, गंगा मेला और जुलूस 10 मार्च 2026 : कानपुर नगर यातायात डायवर्जन

गंगा मेला यातायात में महत्वपूर्ण बदलाव
मेघदूत चौराहा से वीआईपी रोड
मर्चेंट चेंबर की ओर से आने वाले वाहन
सरसैयाघाट चौराहे से गंतव्य
डीएवी तिराहा से यातायात
किला तिराहे की ओर से आने वाले वाहन
कानपुर:09 मार्च 2026
हटिया मेला, गंगा मेला और जुलूस 10 मार्च 2026 के आयोजन के कारण कानपुर नगर के यातायात में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यह डायवर्जन सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। निम्नलिखित मुख्य मार्गों की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है:
मेघदूत चौराहा से वीआईपी रोड: कोई भी वाहन वीआईपी रोड होते हुए सरसैय्याघाट चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मेघदूत चौराहे से बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक भेजे जाएंगे.
मर्चेंट चेंबर की ओर से आने वाले वाहन: इन्हें ग्रीनपार्क चौराहा से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा, बल्कि दाहिने मुड़कर एमजी कॉलेज चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा.
सरसैयाघाट चौराहे से गंतव्य: कोई भी वाहन सरसैयाघाट चौराहे से सरसैयाघाट की ओर नहीं जा सकेगा और इन्हें चेतना चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
डीएवी तिराहा से यातायात: कोई भी वाहन सरसैयाघाट चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे और इन्हें दाहिने मुड़कर मधुबन तिराहा के रास्ते भेजा जाएगा.
किला तिराहे की ओर से आने वाले वाहन: इन्हें गुप्तार घाट तिराहे से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा और इन्हें गुप्तार घाट तिराहे से बाएं मुड़कर व्यायामशाला तिराहे से मेघदूत तिराहा होकर जाना होगा.
पार्किंग के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है, जैसे:
महिला थाना से जेल के बीच नवीन सभागार कैंपस (वीआईपी पार्किंग)
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने सरसैयाघाट (मीडिया पार्किंग)
चेतना चौराहा पर जेएनके इंटर कॉलेज मैदान
ग्रीनपार्क स्टेडियम के चारों ओर.
भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए लागू किए यह सभी कदम गए हैं। यातायात सर्किल और संबंधित थानों की टीम को अपनी ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके.

No comments:

Post a Comment