अपराध समाज की सुरक्षा और न्याय प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
कानपुर:18 मार्च 2026
कानपुर में 11 वर्षीय एक बच्ची के साथ हुए दिल दहलाने वाले अपराध ने सभी को झकझोर दिया है। यह घटना बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां बच्ची को 15 मार्च को बकरी चराने के लिए भेजा गया था। बच्ची जब रात तक घर वापस नहीं आई, तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी.
16 मार्च की सुबह, परिजनों को खेतों में खुदी हुई मिट्टी दिखाई दी जिससे उन्हें संदेह हुआ। जब उन्होंने खुदाई की, तो उन्हें बच्ची का नग्न शव मिला, जिस पर कई चोटों के निशान थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई.
बच्ची के गले, चेहरे, सीने और पीठ पर 10 से अधिक चोटों के निशान मिले, जिससे यह साफ होता है कि उसने बहुत संघर्ष किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद, बच्ची के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से न्याय की मांग की। परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोस के तीन भाइयों पर बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप है.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.पुलिस की कार्रवाई पर परिवार के लोग संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने कुछ मांगें रखी हैं, जैसे आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाना और उन्हें फांसी की सजा दिलाना.
यह अपराध समाज की सुरक्षा और न्याय प्रणाली पर एक गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर कार्रवाई करनी होगी ताकि ऐसे जघन्य अपराधों की पुनरावृत्ति न हो सके।

No comments:
Post a Comment