#मथुरा फरसे वाले बाबा ने #गोतस्करी के शक में ट्रक को रोका
साबुन-सर्फ पैकेट भरे थे
पीछे से दूसरे ट्रक ने साधु को कुचल
#कोहरे की वजह से हुआ था, #हादसा
भीड़ ने किया खूब उपद्रवकानपुर:21 मार्च 2026
सोशल मीडिया पोस्ट से
Goldy Srivastav@GoldySrivastav·7h
#मथुरा फरसे वाले बाबा ने #गोतस्करी के शक में जिस ट्रक को रोका, उसमें साबुन-सर्फ पैकेट भरे थे। पीछे से दूसरे ट्रक ने साधु को कुचल दिया। ये एक #हादसा था, जो #कोहरे की वजह से हुआ, इसके बावजूद भीड़ ने खूब उपद्रव किया।
Sachin Gupta@Sachingupta·8h
मथुरा पुलिस के अनुसार – "फरसे वाले बाबा चंद्रशेखर ने गौतस्करी के शक में नागालैंड नंबर का एक ट्रक रोका। उसमें सर्फ–साबुन भरे हुए थे। उस वक्त हाइवे पर कोहरा था। तभी राजस्थान नंबर के एक ट्रक ने चंद्रशेखर को कुचल दिया। उनकी मौत हो गई। मामला गोतस्करी का निकला ही नहीं"
Arjun Chaudharyy@Arjun5chaudhary·8h
मथुरा में गौ-सेवक 'फरसा वाले बाबा' चंद्रशेखर की गौ-तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी, इलाके में भारी तनाव और आक्रोश। गौ-रक्षकों ने पुलिस पर पथराव किया, पुलिसकर्मियों में भगदड़ मची, दिल्ली-आगरा हाईवे पर बड़ी संख्या में गोरक्षक एकत्रित हुए
YOUTH_ARMY@Youth_Army_IN·6h@ranvijaylive
कुछ लोग अपने घरों में बैठकर हिंदू समुदाय के भोले भाले लोगो को भड़का रहे है । मथुरा पुलिस के अनुसार – "फरसे वाले बाबा चंद्रशेखर ने गौतस्करी के शक में नागालैंड नंबर का एक ट्रक रोका। उसमें सर्फ–साबुन भरे हुए थे। उस वक्त हाइवे पर कोहरा था। तभी राजस्थान नंबर के एक ट्रक ने चंद्रशेखर को कुचल दिया। उनकी मौत हो गई। मामला गोतस्करी का निकला ही नहीं" भीड़ के पथराव में पुलिस की कई गाड़ियां टूटी हैं। कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। ये एक हादसा था, जो कोहरे की वजह से हुआ। इसके बावजूद भीड़ ने खूब उपद्रव किया।
Abhay Pratap Singh @IAbhay_Pratap·7h
ईद पर गौरक्षक फरसा वाले बाबा की हत्या फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर गौमाता को बचाने जा रहे थे, तभी गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मार डाला होली पर तरुण मारा गया, Eid पर फरसा वाले बाबा मारे गए घटना मथुरा के कोसी कलां की है, हजरों गौरक्षक सड़क पर जमा हैं
News24@news24tvchannel·7h
UP : मथुरा में गोतस्करों ने 'फरसे वाले बाबा' (चंद्रशेखर) पर चढ़ा दी गाड़ी, मौत से भड़के लोग ◆ लोगों ने पुलिस के ख़िलाफ़ किया उग्र प्रदर्शन
मथुरा:21 मार्च 2026
मथुरा में पुलिस ने बताया है कि फरसे वाले बाबा चंद्रशेखर ने गौतस्करी के शक में एक ट्रक को रोका था। इस ट्रक पर नागालैंड का नंबर था और इसमें साबुन-सर्फ के पैकेट भरे हुए थे। घटना के समय हाइवे पर कोहरा था, और उसी दौरान राजस्थान नंबर के एक ट्रक ने चंद्रशेखर को कुचल दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। आगे की जांच में यह बात सामने आई कि मामला वास्तव में गौतस्करी का नहीं था, जैसा कि पहले समझा जा रहा था।
मथुरा पुलिस ने पुष्टि की कि ट्रक में केवल साबुन और सर्फ भरे हुए थे, जो गौतस्करी से संबंधित नहीं थे। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर लोग जुट गए और कई पुलिस गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं, साथ ही कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। मामला गौतस्करी के शक पर आधारित बड़ी भ्रांति की ओर इशारा कर रहा है।




0 Comments