Todaytelecast

Todaytelecast

Breaking

Wednesday, December 25, 2024

यूपी के बागपत से आए जितेंद्र ने संसद भवन के बाहर बुधवार को अपराह्न करीब 3.30 बजे आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश ।

संसद भवन के बाहर बुधवार को अपराह्न करीब 3.30 बजे आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश ।जितेंद्र के परिवार का कुछ दिन पहले एक अन्य परिवार से झगड़ा
संसद परिसर में सुरक्षा को गंभीरता से लेने की आवश्यकता
टेलीकास्टटूडे की ओर से शीघ्र स्वस्थ हाने की शुभकामनाये ।

कानपुर: 25 दिसंबर, 2024
नई दिल्ली 25 दिसंबर 2024 संसद भवन के बाहर एक शख्स ने बुधवार को आग लगाकर आत्महत्या कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो काफी जल चुका था. उन्होंने बताया कि संसद के पास तैनात सुरक्षाकर्मीयो ने बुरी तरह जले गंभीर हालत में उस व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज जारी है. मौके से दो पन्ने का एक अधजला नोट भी बरामद हुआ है. जांच में पारिवारिक झगड़े की बात सामने आ रही है.




डीसीपी के अनुसार रेल भवन चौराहे पर यूपी के बागपत से आए जितेंद्र ने आग लगा ली. स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती रिपोर्ट में मामला संभवतः पड़ोसी से व्यक्तिगत दुश्मनी का लग रहा है. आत्मदाह करने वाले शख़्स जितेंद्र के परिवार का कुछ दिन पहले एक अन्य परिवार से झगड़ा हुआ था, जिस मामले में दोनों तरफ़ के लोग जेल गए थे. इसको लेकर वो परेशान रहता था जितेंद्र ने इसी वजह से पेट्रोल डालकर आग लगा ली.
संसद भवन के बाहर खुद को आग लगाने वाला शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जितेंद्र के रुप मे हुई है । जितेंद्र सुबह ट्रेन से दिल्ली अपने साथ पेट्रोल लेकर लाया था. यहां संसद भवन के पास रेल भवन गोल चक्कर पर उसने पार्क में ख़ुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.
दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अनुसार संसद भवन के सामने रेल भवन के पास हुई इस दुर्घटना के बारे में अपराह्न करीब 3.35 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया.
संसद में सुरक्षा में चूक के कई मामलों की भी चर्चा मे है, जिसमें विभिन्न व्यक्तियों ने संसद परिसर में प्रवेश करने या भीतर की तरफ कूदने की कोशिश की थी। संसद की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इन घटनाओं में एक व्यक्ति ने संसद में घुसने के लिए फर्जी पास का इस्तेमाल किया था, जबकि कुछ अन्य ने धुआं फैलाने की भी कोशिश की थी। इस प्रकार की घटनाओं से स्पष्ट है कि संसद परिसर में सुरक्षा को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है.

No comments:

Post a Comment