मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर 2026 को
फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है
वाराणसी: 17 सितम्बर 2026
वाराणसी के IIT-BHU छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले में गवाह की तबीयत खराब होने के कारण गवाही नहीं हो सकी, जिसके चलते सुनवाई टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर 2026 को होगी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। वर्तमान में तीनों आरोपियों (कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और आनंद चौहान) की ओर से सफाई साक्ष्य के लिए गवाहों को पेश किया जाना था। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोपियों के बचाव में साक्ष्य देने के लिए कोर्ट में गवाह उपस्थित हुए थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी गवाही दर्ज नहीं की जा सकी। इसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख तय कर दी।
x
x




0 Comments