ब्रेकिंग न्यूज

12/recent/ticker-posts

नगर निगम टेंडर घोटाला: SIT की रेड और सरगना का क्वार्टर सील

 फरार आरोपी गोविंद शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस  राजस्थान और आगरा भेजा गया है।
खुफिया इकाई के अधिकारियों ने खुद  ठेकेदार बनकर महीनों तक अंदरूनी गतिविधियों की निगरानी 

कानपुर: 2 सितम्बर 2026
कानपुर नगर निगम में टेंडर पुलिंग और फर्जीवाड़े की जांच कर रही SIT ने चौथी बार नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग में छापेमारी कर दस्तावेज खंगाले।
राज्यों में तलाश: फरार आरोपी गोविंद शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों को राजस्थान और आगरा भेजा गया है।
SIT और KDA की संयुक्त कार्रवाई में टेंडर रैकेट के फरार मुख्य आरोपी गोविंद शर्मा के फजलगंज स्थित KDA क्वार्टर को सील कर दिया गया है।
आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को राजस्थान और आगरा भेजा गया है।
LIU का बड़ा खुलासा: स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) के अधिकारियों ने नगर निगम में खुद फर्जी ठेकेदार बनकर महीनों तक अंदरूनी गतिविधियों की निगरानी की। इसी खुफिया रिपोर्ट के आधार पर इस पूरे टेंडर सिंडिकेट के गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद शासन स्तर से यह कड़ी कार्रवाई की जा रही है।नगर निगम टेंडर घोटाला मामले में गठित SIT (विशेष जांच दल) और KDA (कानपुर विकास प्राधिकरण) अब आरोपियों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपना रही हैं।

Post a Comment

0 Comments