ब्रेकिंग न्यूज

12/recent/ticker-posts

अनूप कुमार शुक्ल महासचिव कानपुर इतिहास समिति कानपुर की सोशल मीडिया पोस्ट से::द किंग ऑफ कानपुर सर एलेक्जेंडर मैकराबर्ट

 कानपुर ऊलेन मिल के पहले मैनेजर के रूप मे शहर मे जमे
ब्रिट्रिश इण्डिया कारपोरेशन के नाम से औद्योगिक समूह को स्थापित किया
कानपुर में पत्नी की याद में सामुदायिक अस्पताल खोला
शिलान्यास वर्ष 1916 में यूनाइटेड प्राविंस के लेफ्टिनेंट गवर्नर जेम्स मेस्टन ने किया
उद्घाटन वर्ष 1920 मे गवर्नर सर स्पेंसर हरकोर्ट बटलर ने किया ।
अनूप कुमार शुक्ल  महासचिव कानपुर इतिहास समिति कानपुर की सोशल मीडिया पोस्ट से
द किंग ऑफ कानपुर
सर एलेक्जेंडर मैकराबर्ट
**********************************
Mr Alexander MecRobert
ऐलेक्जेण्डर मैकराबर्ट कानपुर के बिना ताज के बादशाह कहलाते थे | कानपुर ऊलेन मिल के पहले मैनेजर के रूप मे शहर मे जमे और बाद मे ब्रिट्रिश इण्डिया कारपोरेशन के नाम से औद्योगिक समूह को स्थापित किया था |
सर एलेक्जेंडर मैकराबर्ट का जन्म ब्रिटेन के Aberdeen में 21 मई 1854 को हुआ था। मैकराबर्ट साहब का पहला विवाह 31 दिसम्बर 1883 को Georgina Porter के साथ हुआ । विवाह के बाद मैकराबर्टसाहब 1884 में भारत आए और कानपुर में म्योर मिल के केमिस्ट पद से नौकरी शुरू किया । इसके बाद अपनी कार्यदक्षता और परिश्रम से कानपुर उलेन मिल लालइमली के मैनेजर बन गए आपके कार्यकाल में मिल की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई उस समय 2000 मजदूर मिल में काम करते थे । मैकराबर्ट साहब ने मिल समूह को द ब्रिटिश इंडिया कार्पोरेशन लिमिटेड BIC के रूप में किया ।
आप प्रान्तीय धारा सभा के 1900 से 1909 तक सदस्य रहे थे आपको बैरोनेट व सर की उपाधि भी प्राप्त थी | Knightthood सम्मान वर्ष 1910 को नए वर्ष पर दिया गया था । 30 नवम्बर 1905 को प्रथम पत्नी Georgina का निधन हो गया । पत्नी की याद में Aberdeen University में बड़ी रकम दान कर फेलोशिप शुरू किया । कानपुर में पत्नी की याद में सामुदायिक अस्पताल खोला जिसका शिलान्यास वर्ष 1916 में यूनाइटेड प्राविंस के लेफ्टिनेंट गवर्नर जेम्स मेस्टन ने किया और उद्घाटन वर्ष 1920 मे गवर्नर सर स्पेंसर हरकोर्ट बटलर ने किया । उद्घाटन के अवसर पर सर हरकोर्ट बटलर ने उन्हें The kingh of cawanpore की उपाधि से संबोधित किया था ।
मैकराबर्ट साहब की पहली पत्नी के निधन के बाद सन 1909 में Rachel workman से मिले और उनसे 7 जुलाई 1911 को विवाह किया उनसे तीन लड़के हुए। अप्रैल 1922 में ब्रिटेन लौट गए और वही 22 जून 1922 को हृदयाघात से निधन हो गया था ।
कानपुर मे आपकी स्मृति लिए मोहल्ला "मैकराबर्टगंज"आबाद है |
✍️ अनूप कुमार शुक्ल
महासचिव कानपुर इतिहास समिति कानपुर

Post a Comment

0 Comments