ब्रेकिंग न्यूज

12/recent/ticker-posts

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ऊषा रानी कोरी की सोशल मीडिया पोस्ट से:बिल्हौर में कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस:

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति
बड़ी संख्या में युवा साथी, वरिष्ठजन तथा मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
ऊषा रानी ने महान क्रांतिकारी डॉ. गया प्रसाद कटियार जी के गांव खजुरी पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण
कानपुर:15 अगस्त 2026
बिल्हौर : 15 अगस्त 2026

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ऊषा रानी कोरी की सोशल मीडिया पोस्ट से:
Usha Rani Kori 5 घंटे
बिल्हौर में कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस:
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधानसभा बिल्हौर के मुख्यालय कस्बा बिल्हौर के सुभानपुर स्थित कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं बिल्हौर विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ऊषा रानी कोरी बिल्हौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गया प्रसाद कटियार तथा पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह कटियार ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। वक्ताओं ने अपने संबोधनों में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उनके आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।
कांग्रेस नेत्री श्रीमती ऊषा रानी कोरी ने इस अवसर पर बिल्हौर की पावन धरती पर जन्मे महान क्रांतिकारी डॉ. गया प्रसाद कटियार जी के पैतृक गांव खजुरी अपने साथियों के साथ पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में डॉ. गयाप्रसाद कटियार के योगदान और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारियों का जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सराहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।
समारोह में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा साथी, वरिष्ठजन तथा मातृशक्ति उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
श्रीमती ऊषा रानी कोरी के साथ बिल्हौर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गयाप्रसाद कटियार, जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कटियार, बिल्हौर नगर पालिका अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष अफसर अली, जिला कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष प्यारे लाल कमल, डॉ अमन कटियार, मोहनीश सिंह गौतम,मदन पाल,सुदामा गौतम, विद्या लाल कमल, रामलाल कमल, राजेश उर्फ़ नारायन तिवारी, मुकेश कुमार,आशुतोष कटियार, सीताराम कमल, महावीर कमल, रामपाल गौतम, हरीशचंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
महिलाओं में श्रीमती सीता कटियार, माया देवी कमल, शशि यादव,मधु कमल, अनीता देवी, सत्यवती, सरोज देवी, रजनी कमल, सोनी कमल, साधना कमल, जय देवी, माधुरी कमल एवं प्रिया कमल,रीता देवी, रामदेवी, प्रतिभा देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, रामजानकी, विजय मुन्नी, सुधा देवी,विजय लक्ष्मी,सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
ऊषा रानी कोरी
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, बिल्हौर विधानसभा 

Post a Comment

0 Comments