ब्रेकिंग न्यूज

12/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश: 19 अक्टूबर महानवमी का सार्वजनिक अवकाश: दशहरा तक मिलेगी लगातार तीन दिन की छुट्टी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए लिया निर्णय  
लगातार अवकाश  से  पूजा-अर्चना, पारिवारिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर अस्पतालों, पुलिस और आवश्यक सेवाओं को सामान्य संचालित रखने की व्यवस्था लागू है।


कानपुर: 18 अक्टूबर 2026
लखनऊ: 18 अक्टूबर 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। विभिन्न शिक्षक और कर्मचारी संगठनों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है।
प्रस्तावित अवकाश से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नवरात्रि एवं दशहरा का पर्व मनाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है। महानवमी के अगले दिन, 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी यानी दशहरा का अवकाश पहले से निर्धारित बताया गया है।

रविवार से मंगलवार तक लगातार तीन दिन की छुट्टी

19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का आदेश रविवार, 18 अक्टूबर से मंगलवार, 20 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन की छुट्टी का अवसर मिलेगा। जिन कार्यालयों में शनिवार को भी साप्ताहिक अवकाश रहता है, वहां कर्मचारियों को चार दिन का लंबा वीकेंड मिल सकता है।
किन संस्थानों पर पड़ेगा असर?
प्रस्तावित व्यवस्था के तहत सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सरकारी शिक्षण संस्थानों में अवकाश लागू हो सकता है। सरकारी बैंकों में छुट्टी की स्थिति संबंधित अधिसूचना और बैंक अवकाश सूची के अनुसार स्पष्ट होगी।  अस्पतालों, पुलिस और अन्य आवश्यक सेवाओं को सामान्य रूप से संचालित रखने की व्यवस्था लागू है।
त्योहारों के मद्देनजर फैसला अहम
महानवमी और विजयदशमी उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक त्योहारों में शामिल हैं। लगातार छुट्टियां मिलने से लोगों को पूजा-अर्चना, पारिवारिक कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जिससे आम जनता और कर्मचारी हर्षोल्लास से त्योहार मना सकेंगे।
x

Post a Comment

0 Comments