ब्रेकिंग न्यूज

12/recent/ticker-posts

होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल परीक्षण के दौरान कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शारीरिक कमियां, "नाक टेढ़ी" या अन्य खामियां बताकर अयोग्य घोषित करने की धमकी

अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि कार में लोगों से संपर्क करने को कहा गया, जहां पैसों  की जा रही थी मांग
कुछ अभ्यर्थियों से UPI के माध्यम से ₹20,000 से ₹30,000 लेने के आरोप भी सामने
डॉ. प्रवीण कुमार सक्सेना, डॉ. महेश द्विवेदी और चालक अजीत को किया गिरफ्तार: मुकदमा दर्ज

कानपुर: 16 अक्टूबर 2026
कानपुर पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल परीक्षण के दौरान कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शारीरिक कमियां, जैसे "नाक टेढ़ी" या अन्य खामियां बताकर अयोग्य घोषित करने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि मेडिकल में पास कराने के बदले ₹50,000 तक की रिश्वत मांगी जा रही थी।
मामला तब खुला जब कुछ अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि उन्हें एक कार में बैठे लोगों से संपर्क करने को कहा गया, जहां कथित रूप से पैसों की मांग की जा रही थी। कुछ अभ्यर्थियों से UPI के माध्यम से ₹20,000 से ₹30,000 लेने के आरोप भी सामने आए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रवीण कुमार सक्सेना, डॉ. महेश द्विवेदी और चालक अजीत को गिरफ्तार किया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पहले दिन का मेडिकल परीक्षण रद्द कर दिया गया और इसे दोबारा कराने का निर्णय लिया गया। भर्ती के लिए चयनित 1,947 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण और चरित्र सत्यापन 15 से 29 अक्टूबर के बीच होना है।

Post a Comment

0 Comments