ब्रेकिंग न्यूज

12/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 कड़ी सुरक्षा के बीच, 33 लाख अभ्यर्थी शामिल

प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों से समय से केंद्र पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील
राज्य के 60 अलग-अलग शहरों में हजारों केंद्र बनाए गए हैं.
शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
कानपुर: 24 अक्टूबर 2026
लखनऊ: 24 अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 शुरू हो चुकी है. यह प्रदेश के लाखों युवाओं के करियर तय करेगी. यूपी पीईटी सरकारी महकमों में ग्रुप-सी के पदों पर नौकरी पाने की सीढ़ी मानी जाती है. यूपी पीईटी परीक्षा 2026 के लिए राज्य के 60 अलग-अलग शहरों में 1,372 केंद्र बनाए गए हैं.
परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 33 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
यूपी पीईटी कई मायनों में बेहद खास है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा की तैयारियों की मॉनिटरिंग की है. उन्होंने अधिकारियों को किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं. पिछले सालों के अनुभवों से सीख लेते हुए आयोग ने नकल माफियाओं पर शिकंजा कसा है. इसके लिए बायोमेट्रिक आइरिस स्कैन और लाइव फोटो कैप्चर जैसी टेक्नोलॉजी का पहरा बिठाया है. जानिए यूपी पीईटी परीक्षा का पूरा गणित, पिछले सालों के आंकड़ों और इस बार के बदलाव.परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है और किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) के लिए जरूरी तैयारियों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केंद्रों तक सामग्री पहुंचाने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस एस्कॉर्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाए। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें और ट्रेनें चलाई जाएं। रेलवे और परिवहन विभाग से समन्वय बनाकर अभ्यर्थियों की यात्रा सुगम बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने के कारण विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ और यातायात का दबाव देखने को मिल रहा है। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Post a Comment

0 Comments