ब्रेकिंग न्यूज

12/recent/ticker-posts

ग्रेटर नोएडा: परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत: नूडल्स खाने के बाद नहीं खुली आंखें

मृतकों की पहचान महेश: पत्नी ललिता और तीन लड्डू , मिष्टी और साक्षात के रूप में
परिवार ने शुक्रवार रात चाय और नूडल्स/मैगी खाई थी
पांच लोगों की मौत के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है
फिलहाल जल्दबाजी होगी कि पांचों की मौत केवल दूषित भोजन के कारण
 कानपुर: 17 अक्टूबर 2026
ग्रेटर नोएडा:17 अक्टूबर 2026
 उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य—पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे—संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
मृतकों में दंपती और तीन बच्चे
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35) और उनके तीन बच्चों लड्डू (11), मिष्टी (7) और साक्षात (3) के रूप में हुई है। पांचों के शव घर में बिस्तर पर मिले।
रात में खाए थे नूडल्स
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक परिवार ने शुक्रवार रात चाय और नूडल्स/मैगी खाई थी। इसके बाद सभी सोने चले गए। शनिवार सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। घर में जाकर देखा गया तो परिवार के पांचों सदस्य मृत मिले।
फूड पॉइजनिंग की आशंका, लेकिन पुष्टि नहीं
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसे मौत का निश्चित कारण नहीं माना है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक/फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस की फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है, ताकि भोजन से जुड़ी किसी संभावित वजह की जांच की जा सके।
मौत की वजह पर अभी सस्पेंस
फिलहाल जल्दबाजी होगी कि पांचों की मौत केवल दूषित भोजन के कारण हुई। जांच एजेंसियां पोस्टमार्टम, फोरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई और मौत की वास्तविक वजह के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
x

Post a Comment

0 Comments